छाछ मलाई चली गई ---आर के रस्तोगी

by Ram Krishan Rastogi on January 07, 2020, 03:51:20 PM
Pages: [1]
ReplyPrint
Author  (Read 422 times)
Ram Krishan Rastogi
Umda Shayar
*

Rau: 69
Offline Offline

Gender: Male
Waqt Bitaya:
30 days, 21 hours and 9 minutes.

Posts: 4988
Member Since: Oct 2010


View Profile
Reply with quote
मिस्सी रोटी मक्खन वाली,छाछ मलाई चली गयी |
खाट खटोला पटरा पटरी,दरी चटाई चली गयी ||

भाई बहन की धमाचौकड़ी,मार पिटाई चली गयी |
ढोलक घुंघरू गीत ठठोली,रोती बिदाई चली गयी ||

इन्तजार इकरार लुकाछिपी,प्रेम पत्र लिखाई चली गयी |
सिर पर चुन्नी नीची नजरे,अब वे कहाँ ये चली गयी ||

कलम स्लेट पैन होल्डर,दवात स्याही अब चली गयी |
बुदका तख्ती और घोटा,कटकन्ने वाली तख्ती चली गयी ||

कलाकंद और बर्फी पैडा,घर की मिठाई अब चली गयी |
बेसन के छोटे लड्डू और घर की जमी पंजीरी चली गयी ||

माँ पिताजी चाचा ताऊ और चाची ताई अब चली गयी |
मामा मामी बुआ भतीजी और फूफा फूफी चली गयी ||

बच्चो को डाट डपट और बडो की नसीहत चली गयी |
आसन पर बैठ कर खाना,पुरानी रस्म यह चली गयी ||

बच्चो की लुका छिपी और बडो की बैठक चली गयी |
आँख मिचोनी खो खो,और कबड्डी अब  चली गयो ||

बड़ो की पुश्तैनी चीजे और फोटो दीवारों से उतर गयी |
आज के नये फैशन में पुरानी चीजे भी बेकार हो गयी ||

चूल्हे और कोयलो की अंगीठी पता नहीं कहाँ चली गयी |
साग की हंडिया और दही की मटकी अब कहाँ चली गयी ||

पीढियों से दुःख दर्द की साथी पुरानी रिश्तेदारी चली गयी |
मिट चूका है सब कुछ अब तो ,पुरानी यादे ही रह गयी ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम (हरियाणा)

 
  
Logged
Pages: [1]
ReplyPrint
Jump to:  

+ Quick Reply
With a Quick-Reply you can use bulletin board code and smileys as you would in a normal post, but much more conveniently.


Get Yoindia Updates in Email.

Enter your email address:

Ask any question to expert on eTI community..
Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?
April 27, 2025, 09:58:26 PM

Login with username, password and session length
Recent Replies
[April 27, 2025, 09:31:46 AM]

[April 24, 2025, 01:10:57 AM]

[April 09, 2025, 05:20:40 AM]

[April 09, 2025, 05:18:27 AM]

[April 09, 2025, 05:10:46 AM]

[April 09, 2025, 05:10:02 AM]

[April 09, 2025, 05:09:16 AM]

[April 09, 2025, 05:04:37 AM]

[April 09, 2025, 05:00:46 AM]

[April 06, 2025, 08:03:29 AM]
Yoindia Shayariadab Copyright © MGCyber Group All Rights Reserved
Terms of Use| Privacy Policy Powered by PHP MySQL SMF© Simple Machines LLC
Page created in 0.072 seconds with 21 queries.
[x] Join now community of 8513 Real Poets and poetry admirer